बलिया में कल किसान रैली को संबोधित करेंगे राकेश टिकैत

बलिया डेस्क : केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को गति देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कल यानी बुधवार को सिकंदपुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे।

पूर्वांचल  भारतीय किसान सभा के प्रभारी अजीत राय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करने के लिए सिकंदरपुर में पंचायत आयोजित की जा रही है।

अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने  कहा कि महापंचायत पूर्वांचल में किसान आंदोलन को धार देगी। उन्होंने यहां किसानों की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि किसान अपनी फसल को बेचने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। पंजीकरण के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा।

इसी तरह गन्ना किसानों का पिछले एक साल से भुगतान चीनी मिलों ने नहीं किया और सरकार किसान हित का ढिंढ़ोरा पीट रही है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जान निसार अख्तर ने बताया कि 10 मार्च को सिकंदरपुर में आयोजित महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले भर के किसानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago