‘पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया तक पहुॅचने से रोकने वाले PM को जनता सबक सिखाएगी’

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से न जोड़े जाने पर  कद्दावर नेता एवं राज्यसभा सांसद  सांसद नीरज शेखर  ने मोदी और योगी सरकार पर हमला बोला है । गाजीपुर के कासिमाबाद में समाजवादियों की धिक्कार सभा को सम्बोधित करते हुए  सांसद नीरज शेखर ने कहा की मार्ग का निर्माण बलिया तक होना था उसका निर्माण गाजीपुर में ही 40 किलो मीटर पूर्व रोकर भाजपा सरकार लागत कम करने का झूठा श्रेय ले रही है।
उन्होंने कहा कि जिस एक्सप्रेस वें को अखिलेश यादव ने बलिया को जोड़ने के लिए बनाया था उसको बलिया तक पहुॅचने से रोकने वाले देश के प्रधानमंत्री को बलिया की जनता सबक सिखाएगी।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी को इस एक्सप्रेस वें की दूरी को पटना तक बढ़ाकर पूर्वांचल को विकास की ओर ले जाने का प्रयास करना चाहिए उसे बीच में ही रोकर लागत कम करने का ढ़िढोरा पीटना पीएम  की ओछी मांनसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बलिया की जनता चुप नही बैठेगी और स्व0 चन्द्रशेखर की आत्मा भी मोदी के साथ साथ योगी सरकार को कभी मॉफ नही करेगी। जानकरी के लिए बता दें  कि एक्सप्रेस वे को बलिया पहुॅचने से गाजीपुर में ही रोक दिये जाने से जहूराबाद विधान सभा के साथ-साथ बलिया लोक सभा की जनता काफी आक्रोशित है। आशंका जतायी जा रही है कि इस मामले को लेेकर बलिया में बड़े आनन्दोलन की रूप-रेखा तैयार हो रही है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago