जनता परेशान है और प्रधानमंत्री विदेश घूमने में व्यस्त हैं- नीरज शेखर

बलिया : समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जनहित के आठ सूत्रीय मांगपत्र के साथ कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुंचे जहां जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया।

सोमवार को पार्टी कार्यालय से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाते हुए कचहरी पहुंचे।

वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामगो¨वद चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। गेहूं क्रय केंद्र को बिचौलिए चला रहे हैं और किसानों को मिलने वाला लाभ स्वयं खा रहे हैं।

2019 के लोकसभा आम चुनाव में मोदी सरकार की विदाई निश्चित हो गई है। इसलिए मोदी और योगी की सरकार बौखला गई है। सरकार किसी तरह से समाज में नफरत का जहर घोलकर लोगों को बांटना चाहती है, लेकिन प्रदेश के पूर्वी छोर पर गोरखपुर से चला परिवर्तन का नारा कैराना और नूरपुर में और मजबूत हुआ।

सांसद श्री शेखर ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के कीमतों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है जिससे कृषि कार्य के साथ साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। जनता परेशान है और प्रधानमंत्री विदेश घूमने में व्यस्त हैं। देश के अंदर इस समय बहुत बड़ा किसान आंदोलन चल रहा है।

अन्नदाता अपने उत्पाद सड़कों पर बिखेर रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जनपद में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है जबकि बलिया के प्रभारी मंत्री इसी विभाग के मंत्री है। जनपद की सड़कें जर्जर हो गई हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago