VIDEO- पीएम मोदी ने बताई बलिया और उपसभापति हरिवंश नारायण की कहानी

गुरुवार को राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव हुआ. एनडीए की ओर से जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह उम्मीदवार थे, तो कांग्रेस की ओर से बीके हरिप्रसाद. वोटिंग के बाद हरिवंश ने जीत दर्ज की. उन्हें 125 वोट मिले जबकि हरिप्रसाद को 105. हरिवंश के उपसभापति बनने पर पीएम मोदी ने सदन में उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की. आइए जानते हैं उन्होंन क्या कहा.

-अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, मैं हरिवंश जी को राज्यसभा का उपसभापति बनाए जाने पर बधाई देता हूं. पीएम ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि आज इस मौके पर राज्यसभा के नेता अरुण जेटली यहां मौजूद हैं.

पीएम मोदी ने कहा, आज हम भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना रहे हैं. हरिवंश जी बलिया से आते हैं, जो जगह स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जानी जाती है. वे (हरिवंश) लोकनायक जयप्रकाश नारायण से प्रभावित हैं. उन्होंने वाराणसी में भी जिंदगी बिताई है. वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने धुर राजनेता चंद्रशेखर जी के साथ काम किया है.

 

-पीएम मोदी ने कहा, चंद्रशेखर जी के साथ काम करते हुए हरिवंश जी को यह भलीभांति पता था कि वे (चंद्रशेखर) अपने पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि, इस बारे में हरिवंश जी ने अपने अखबार तक को भनक नहीं लगने दी जिसमें वे काम कर रहे थे. हरिवंश का यह काम जनसेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

-पीएम ने कहा, हरिवंश जी काफी अध्ययन करते हैं, उन्होंने लिखा भी बहुत है. उन्होंने समाज की सेवा भी बहुत की है.

-प्रधानमंत्री ने कहा, हरिवंश जी ने अपने अखबार में एक कॉलम चलाया था-सांसदों को कैसा होना चाहिए. मैं चाहता हूं कि अब वे उपसभापति बने हैं. तो सदन में भी सांसदों को राह दिखाएंगे.

-पीएम ने कहा, यह खुशी की बात है कि दोनों पक्षों में ‘हरि’ (हरिवंश-हरिप्रसाद) ही उम्मीदवार रहे. यह अलग बात है कि एक पक्ष का उम्मीदवार जीत गया लेकिन सदन को हरि ही मिले.

–अंत में पीएम ने कहा, मैं हरिप्रसाद जी को उपसभापति पद के लिए विपक्ष का प्रत्याशी बनने के लिए बधाई देता हूं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago