जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उप-सभापति बन गए हैं. राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव गुरुवार को हुआ. इसमें एनडीए के उम्मीदवार पूर्व पत्रकार और झारखंड व बिहार के प्रमुख अखबार ‘प्रभात खबर’ के एडिटर रहे हरिवंश नारायण सिंह को जीत मिली.
हरिवंश को 125 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व महासचिव बीके हरिप्रसाद उम्मीदवार थे जिन्हें 105 वोट मिले हैं. हरिवंश नारायण सिंह का जन्म यूपी के बलिया के सिताब दियारा में एक राजपूत परिवार में हुआ है. उन्होंने राज्यसभा के उप सभापति की कुर्सी पर बैठने से पहले बैंकर और संपादक के तौर पर भी काम किया है. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले हरिवंश ने शुरुआती दिनों में बैंक में हिन्दी अधिकारी के रूप में काम किया था.
कौन हैं हरिवंश…
हरिवंश का पूरा नाम हरिवंश नारायण सिंह है.
यूपी के बलिया में हुआ हरिवंश का जन्म – 30 जून 1956
सिताब दियारा के राजपूत परिवार से है ताल्लुक
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की
शुरुआती दिनों में बैंक में हिन्दी अधिकारी के रुप में काम कर चुके हैं
रविवार मैगजीन से की पत्रकारिता की शुरुआत
1989 में प्रभात खबर अखबार से जुड़े
काफी समय तक रहे प्रभात खबर के प्रधान संपादक
‘मैंने दुनिया देखी’ नाम की किताब भी लिख चुके हैं हरिवंश
पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश
2014 में जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद बने
राज्यसभा सांसद हरिवंश नीतीश कुमार के हैं बेहद करीबी
जेपी और चंद्रशेखर के भी रहे हैं बेहद करीब
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…