दयाशंकर सिंह को बधाई देने पर हुए थे लाइनहाजिर, अब बनाए गए बांसडीह रोड थानाध्यक्ष

बलिया। विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले बलिया नगर से  बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामनाएं देकर लाइनहाजिर हुए दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह को इनाम मिला है। अब उन्हें बांसडीह रोड थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पहले वह फेफना थाने में पदस्थ थे।

जिसके बाद से अब उन्हें बांसडीह रोड थाने की जिम्मेदारा सौंपी गई है। बता दें कि बीजेपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह को चुनाव से पहले दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद उन्हें बांसडीहरोड थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, फेफना, पकड़ी थाने के पुलिस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

क्या था वीडियो में-  वायरल वीडियो में दयाशंकर सिंह की कार सामने से आकर थोड़ी धीमी होती है, एसएचओ सामने से आते हैं और कहते हैं, ‘मैं सर आपका थानाध्यक्ष हूं. कैबिनेट मंत्री की शुभकामनाएं देते हुए आपको स्कॉर्ट करते हुए चल रहा हूं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago