बलिया बंद का दिखा असर, पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी का हुआ विरोध

बलिया। पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में आज बलिया बंद रहा। जिले के कुछ इलाकों को छोड़ के सभी जगह बंद का असर दिखा। छात्र संगठनों, व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त पत्रकार मोर्चा को समर्थन दिया। बलिया शहर और बैरिया में भी बंदी का पूर्ण असर दिखा। यहां के मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे रानीगंज, लालगंज भी बंद रहे। बंदी के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारों ने एकत्रित होकर पत्रकारों की रिहाई की मांग की।

क्षेत्रीय पत्रकार अखिलेश पाठक ने कहा कि पर्चा लीक होने की खबर लिखना अपराध की श्रेणी में आता है तो मानक विहीन विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने वाले अधिकारी व कर्मचारी किस श्रेणी में आते है।उन पर भी कारर्वाई होनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार शिवदयाल पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन अपनी नाकामी का ठिकरा पत्रकारों पर फोड़ रहा है।लेकिन हम ऐसा नही होने देंगे। पत्रकारों के साथ अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निर्दोष पत्रकारों पर हुए मुकद्दमे वापस नही होंगे।बंदी को राजनैतिक दल का भी समर्थन मिला। बैरिया में हुए प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस सरकार में किसी के साथ कुछ भी हो सकता है।

शासन प्रशासन को अपनी नाकामी स्वीकार कर लेनी चाहिए।पत्रकारों की इस लड़ाई में प्रबुद्ध वर्ग,व्यापार मण्डल छात्र संघ ही नही अपितु आमजनता भी जुड़ चुकी है। प्रशासन को अपनी गलती का एहसास इसी बात से हो जाना चाहिए। पत्रकारों की गिरफ्तारी सरासर गलत है। इस दौरान छात्र संगठन, समाजिक संगठन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago