बलिया के कुछ घाटी क्षेत्रों में अवैध खनन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जांच तो मौके से लाखों रुपए का लाल बालू डंप मिला। मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि शुक्रवार को प्रभारी उप जिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने गंगा तट, शिवपुर घाट व सती घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाखों का बालू मिला। अधिकारियों ने बताया कि बिहार से तस्करी कर लाल बालू जयप्रकाश नगर से लेकर सतीघाट तक डंप करने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर हम जांच करने पहुंचे थे।
इस दौरान जितनी सूचना थी, उससे कहीं ज्यादा बालू डंप मिला। उपजिलाधिकारी ने तुरंत ही खनन विभाग को सूचना दी और खनन विभाग के अलावा राजस्व, बैरिया और दोकटी पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वहीं अधिकारियों के आने की सूचना पहले ही दोकटी पुलिस को मिल गई थी।
जिसके बाद आनन फानन में माफियाओं को निर्देशित करने पुलिस शिवपुर घाट पहुंची और डंप अवैध बालू को जेसीबी से समतल कराया जाने लगा। इसी बीच जैसे ही सूचना मिली कि प्रशासन की टीम सतीघाट पर आ गई है। तो जेसीबी को वहां से हटाया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…