यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, बलिया में नदियां खतरे के निशान से ऊपर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा. अभी कुछ और दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहने की सम्भावना है. आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में पूर्वी भागों के ज्यादातर स्थानों पर जबकि पश्चिमी हिस्सों में अनेक जगहों पर बारिश हुई. इस अवधि में बरेली में सबसे ज्यादा 21 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा बिलारी में 20, बदायूं में 16, मुरादाबाद में 14, रामनगर 13, नगीना में 12, शाहजहांपुर तथा बनी में 11-11, आंवला, कायमगंज और फतेहगढ़ में 10-10, फतेहपुर, कन्नौज, सोरांव तथा ठाकुरद्वारा में नौ-नौ सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

छिबरामऊ, फूलपुर, कुंडा, नीमसार, निघासन, रामपुर और जलालाबाद में आठ-आठ सेंटीमीटर बारिश हुई जबकि सवायजपुर, धौरहरा, नजीबाबाद, धामपुर तथा जालौन में सात-सात सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बरसात का अनुमान है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी कई स्थानों पर रौद्र रूप दिखा रही है. एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं, शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में लाल चिह्न के ऊपर बना हुआ है.

इसके अलावा गंगा नदी गढ़मुक्तेश्वर, नरौरा, फतेहगढ़, गुमटिया, अंकिनघाट और कानपुर में खतरे के निशान के नजदीक बह रही है. वहीं, क्वानो नदी का जलस्तर चंद्रदीपघाट (गोण्डा) में और शारदा नदी का जलस्तर शारदा नगर में लाल चिह्न के नजदीक बना हुआ है. बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे मोहिउद्दीनपुर मुहल्ले में बारिश के दौरान एक मकान अचानक ढह गया और उसके मलबे में परिवार के कम से कम 11 सदस्य दब गए. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अरशद हुसैन (65) और सरफराज (आठ) की मृत्यु हो गई जबकि नौ अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को नाजुक हालत के मद्देनजर बरेली रेफर किया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago