बलिया में हुए अलग अलग सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

बलिया के अलग—अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गयी, तो दो गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थानान्तर्गत आसन गाँव के पोखरे के समीप शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार मोटर बाईक के अनियंन्त्रित होकर विद्युत पोल से टकराजाने से बाईक सवारतीन लोगो मे से दो लोगो की मृत्यु हो गयी और एक घायल का उपचार जिला चिकित्सालय मे चल रहा है ।

ग्राम हरिपुर थाना खेजुरी निवासी सर्वजीत (30 वर्ष ) पुत्र गोरख राम अपने पट्टीदार विनोद राम (23 वर्ष) पुत्र सुशील राम व अपने बड़े भाई इंन्द्रजीत के साले अर्जुन (30वर्ष) पुत्र केदार राम निवासी हथौरी रतसर के साथ अपने ससुराल जनऊ पुर जा रहा था कि रास्ते मे बाईक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी ।

और वाईक सवार तीनो लोग गम्भीर रुप से घायल होगये जिन्हे पुलिस स्थानीय लोगो की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजवाई ।जहा डाक्टरो ने सर्वजीत व अर्जुन को मृत घोषित कर दिया और विनोद का उपचार चल रहा है ।

परिजनो के अनुसार मृतक सर्वजीत दुबई मे रहकर फीटर का कार्य करता था और डेढ़ माह पुर्व अपनी छोटी बहन की शादी तय करने के सिल-सिले मे घर आया था ।तीन भाईयो मे यह घर का एकलौता कमाऊ पुत्र था ।

वहीं दूसरी दुर्घटना रसड़ा-बलिया मार्ग के राघोपुर गांव के समीप शनिवार को सबेरे लगभग 10 बजे वाहन के धक्के से बाइक सवार धन्नु गुप्ता (22) पुत्र रामबचन गुप्त निवासी चिलकहर गंभीर रूप से घायल हो गए।

धन्नु गुप्ता अपनी बाइक से रसड़ा आ रहे थे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें धक्का मारकर भाग निकली। लोगों ने तत्काल उन्हें रसड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago