Categories: बलिया

बलिया में बारिश का कहर, मकान के अंडर ग्राउंड में डूबने से मासूम की मौत

बलिया में लगातार हो रही बारिश अब कहर बन गई है। बारिश से बने जल जमाव से जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं रसड़ा में मकान के नीचे बने अंडर ग्राउंड में जल जमाव से तीन वर्षीय एक दिव्यांग बालक की जान चली गयी। कस्बा स्थित भगत सिंह कॉलोनी में खेलते हुए 3 साल का मासूम एक मकान के अंडर ग्राउंड में पानी में चला गया जहां अधिक पानी होने पर डूबने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं परजिनों का आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद मकान मालिक ने बैरिकेटिंग नहीं कराई। जिसका नतीजा है कि मासूम की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र कुमार मद्धेशिया का 3 साल का बेटा देवांश मद्धेशिया अपने घर के पास खेलते- खेलते एक भवन के अंडर ग्राउंड में जा गिरा। अंडर ग्राउंड में बारिश का पानी भरने से देवांश डूब गया। परिजन देवांश को पानी में उतराता देख अवाक हो गये। आनन – फानन में परिजन मासूम को अस्पताल लाये जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की माने तो देवांश बालक गूंगा और बहरा था। अगर बोल पाता तो चिल्लाता जिससे शायद उसकी जान बच जाती। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक के अंडर ग्राउण्ड को बेरिकेटिंग के लिए कई बार कहा जा चुका था। क्यो की वहां अनेक बच्चे खेलते है। अगर बेरिकेटिंग हुई होती तो बालक की मौत नहीं होती।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago