बलिया में बारिश से तबाही, खतरे के निशान से उपर बह रही गंगा, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा

बलिया में इस बार मानसून जबदरस्त ढंग से मेहरबान नजर आ रहा है, और मानसून की इस मेहरबानी की गवाही आंकडे भी दे रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है, नतीजतन छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। कहीं दीवार धराशायी हो गई तो कहीं मकान। घर सहित खेत, तालाब में तब्दील हो गए हैं। सड़कों के हाल बेहाल है। जिले के इलाके के कई रास्ते नदियों के उफान के चलते बंद हो गए हैं तो कई घरों में पानी भर गया है।

भारी बारिश से जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा नदी उफान पर है। गंगा नदी का जलस्तर लाल निशान को पार कर दिया है। नदी की लहरें से अब कटान तेज हो गया है। गंगा अब तटीय भू-भाग को खुद में समेट रही है। कुछ लोग अपने घरों के सामानों को समेटकर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। पूरे जिले में दहशत का माहौल है।केन्द्रीय जल आयोग गायघाट के मुताबिक, बुधवार की सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 57.720 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरा विन्दु 57.615 मीटर है।

वहीं, नदी के जलस्तर में प्रति घंटे आधा सेमी का बढ़ाव जारी है। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसका जिम्मेदार तटीय लोग सीधे तौर पर बाढ़ विभाग को ठहरा रहे है। वहीं, नदी का तेवर देख बाढ़ विभाग ‘फ्लड फाइटिंग’ का खेल शुरू कर दिया है। वहीं लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago