बलिया: एक चुनाव गया नहीं कि दूसरा आ गया। ऐसा ही कुछ यूपी में नज़र आ रहा है। पहले पंचायत चुनाव, फिर ब्लॉक चुनाव और अब विधानसभा चुनाव। पंचायत चुनाव और ब्लॉक चुनाव में अपनी जीत का दम लगा चुकी पार्टियों की थकान अभी उतरी नहीं कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इंप्रेस करने का काम उन्हें मिल गया है। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल विभिन्न वर्गों को रिझाने में जुट गए हैं।
यूपी में ब्राह्मणों को अपने पाले में करने की होड़ सभी पार्टियों में लगी रहती है। अपने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के लिए सभी पार्टियां जुट गई हैं। ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने की बसपा की कवायद के बाद सपा ने भी अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए वह सवर्ण मतों, खासकर ब्राह्मणों को अपने खेमे में करना चाहती है। और यही वजह है कि पांच अगस्त को छोटे लोहिया की जयंती पर उनके पैतृक गांव से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। सपा इस आयोजन को भव्य बनाकर वोटों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुट गई है।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक सनातन पांडे ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, हर तबका पीड़ित है। ऐसे में समाज का प्रबुद्ध वर्ग चुप नहीं बैठ सकता। साथ ही उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को समाजवादी योद्धा स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके जन्मस्थली शुभनथही (बैरिया) में प्रबुद्ध सम्मेलन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूरे प्रदेश को बड़ा संदेश देने में सफल होगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, राजन कनौजिया, सुशील पांडे कान्हजी, कामेश्वर सिंह, शशिकान्त चतुर्वेदी, लल्लू उपाध्याय, आशुतोष ओझा आदि थे।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…