आंधी-बारिश से पूरे पूर्वांचल में तबाही, बेल्थरारोड में खुले में रखा चार हजार बोरा गेहूं बरबाद, पांच की मौत

पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई सारे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। गेहूं की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। मिर्जापुर में चार लोगों की और भदोही में चार माह के मासूम की जान चली गई।

सोनभद्र में दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। लाइनों में खराबी से उत्पादन निगम की चार परियोजनाओं से 1402 मेगावाट तक विद्युत उत्पादन घटाना पड़ा। मौसम विभाग के बाबतपुर केंद्र के अनुसार वाराणसी में 0.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

मिर्जापुर के हलिया के चंद्रगण गांव की अंजना (डेढ़ वर्ष) भोर में आई तेज आंधी में उड़ गई, सुबह उसकी लाश घर से 10 मीटर दूर सुखनई नदी के किनारे मिली। बिजली गिरने से दरवाजे पर सोया मटिहरा निवासी खेलाड़ी (50) सुबह मृत पाया गया वहीं अहरौरा क्षेत्र के पट्टीकला गांव में एक अधेड़ की मौत हो गई।

गड़बड़ा राजा गांव में मड़हे में दबने से पिंकी (18) की मौत हो गई। भदोही में आंधी में कई पेड़ उखड़ गए और तार-पोल टूटने से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गोपीगंज क्षेत्र के पूरेभिखारी गांव में छत से गिरी ईंट की चोट से तौलन बिंद के चार माह के पुत्र की मौत हो गई।

इस मामले में मृत बालक की मां ने अपनी जेठानी पर जानबूझ कर ईंट गिरा देने का आरोप भी लगाया हैै। बलिया के बेल्थरारोड में मंडी परिसर में खुले में रखा करीब चार हजार बोरा गेहूं पानी में भीग गया। सोनभद्र में कई घरों के छप्पर उड़ गए।

घोरावल के नेवारी गांव में घर की दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया। वाराणसी में जोरदार बारिश से सड़कों पर जल जमाव हो गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago