बलिया में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका

बलिया में बारिश के ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। क्योंकि वर्तमान में मटर का उत्पादन हो रहा है। ऐसे में ओलावृष्टि की वजह से मटर की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। क्योंकि ओलावृष्टि की वजह से मटर के फूल गिर जाते हैं। जिसकी वजह से फसल को नुकसान पहुंचता है।हालांकि गेहूं की फसल को ओलावृष्टि से फायदा हो सकता है। वहीं बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट आई है, और ठंड में इजाफा हो गया है। रसड़ा क्षेत्र में बुधवार को करीब 30 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जहां कई किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। सभी लोग भागकर ओलावृष्टि से बचे। किसानों का कहना है कि ठंड के मौसम में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचेगा।

आलावृष्टि से मटर के फूल गिर जाते हैं। ऐसे में उत्पादन प्रभावित हो जाता है। बारिश से गेहूं के फसल को फायदा होगा, लेकिन ओलावृष्टि किसी भी फसल के लिए फायदेमंद नहीं है।ऐसे में फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बहुत से पशु भी बाहर ही रह रहे हैं। ओलावृष्टि से उनकी सेहत को भी नुकसान पहुंचेगा।

बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की वजह से ठंड में भी इजाफा हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, शाम 4 बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप निकली जिससे लोग को थोड़ी राहत महसूस हुई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago