Categories: बलिया

बलिया: त्योहारों को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे

बलिया: त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी। इसमें आज से ट्रेन नंबर 07651/07652 जलना-छपरा–जालना वाया वाराणसी, गाजीपुर एवं बलिया पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन जलना से होगा। 02,09,16,23 और 30 नवम्बर को एवं छपरा से 28 अक्टूबर 04,11,18 और 25 नवम्बर को 06 फेरों के लिये किया जायेगा।

बता दें कि नियमित विशेष गाड़ी का संचालन 28 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से और 02 नवम्बर से प्रत्येक बुधवार को जालना से किया जायेगा। 07651 जालना -छपरा गाड़ी को 26 अक्टूबर को जालना से 9:30 बजे रवाना किया जायेगा।

इसके बाद यह विशेष गाड़ी दूसरे दिन औरंगाबाद से 00:20 बजे, मनमाडजं से 04:20 बजे, भुसावल से 06:40 बजे, खण्डवा से 08:55 बजे, हरदा से 10:02 बजे, इटारसी जंक्शन से 12:10 बजे, पिपरिया से 1:02 बजे, गाड़वार से 13:27 बजे, नरसिंहपुर से 14:00 बजे, जबलपुर से 3:40 बजे, कटनी से 5:00 बजे, मैहर से 5:42 बजे, सतना से 18:25 बजे, मानिकपुर से 20:10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 10:40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 11:50 बजे, तीसरे दिन बनारस से 00:55 बजे, वाराणसी से 01:20 बजे, औड़िहार से 02:02 बजे, गाज़ीपुर सिटी से 02:45 बजे, बलिया से 03:45 बजे और सहतवार से 04:05 बजे छूटकर छपरा 05:30 बजे पहुंचेगी।

वहीं जालना से चलने वाली ट्रेन 11:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन औरंगाबाद से 00:20 बजे, मनमाड जंक्शन से 04:20 बजे, भुसावल से 06:40 बजे, खण्डवा से 08:55 बजे, हरदा से 10:02 बजे, इटारसी जंक्शन से 12:10 बजे, पिपरिया से 1:02 बजे, गाड़वार से 1:27 बजे, नरसिंहपुर से 2:00 बजे, जबलपुर से 3:40 बजे, कटनी से 5:00 बजे, मैहर से 5:42 बजे, सतना से 6:25 बजे, मानिकपुर से 8:10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 10:40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 11:50 बजे, तीसरे दिन बनारस से 00:55 बजे, वाराणसी से 01:20 बजे, औड़िहार से 02:02 बजे, गाज़ीपुर सिटी से 02:45 बजे, बलिया से 03:45 बजे और सहतवार से 04:05 बजे छूटकर छपरा 05:30 बजे पहुंचेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago