बलिया में नकली शुगर स्ट्रिप बेचने की शिकायत पर छापेमारी, जांच के लिए भेजा लैब

बलिया। एक नामी कंपनी की शुगर चेक करने की नकली स्ट्रिप बेचने की शिकायत पर आजमगढ़ मंडल के सभी जनपदों के औषधि निरीक्षकों की एक टीम ने संयुक्त रुप से शहर के भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और काफी संख्या में स्ट्रिप को सीज कर दिया। टीम ने स्ट्रिप के नमूने भी लिये जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया।

ग्रीसिंन कंपनी ने औषधि निरीक्षक श्रीद्धेश्वर शुक्ला से शिकायत की थी कि उसके कंपनी के नाम की नकली स्ट्रिप बेची जा रही है। इसकी सूचना श्री शुक्ला ने सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ मनु शंकर अग्रवाल को दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आजमगढ़ के औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार यादव मऊ के औषधि निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह व बलिया के औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ला की टीम बनाई। टीम ने कंपनी से आये सन्दीप को साथ लेकर शहर के भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

टीम ने ग्रिसिन कंपनी के नाम से बेची जा रही स्ट्रिप को सील कर दिया साथ ही उसके नमूने लिए। जिसे जांच के लिए भेज दिया गया। औषधि निरीक्षक श्री शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई कंपनी की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर की गई है। लिये गये नमूने कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के समय वरिष्ठ लिपिक रवि शंकर पांडे उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago