Categories: बलिया

बलिया का युवक मुंबई की महिला डॉक्टर को भेज रहा था अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। मुंबई के एक अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर को अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को बलिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी महिला डॉक्टर के नंबर पर पिछले कुछ दिनों से अश्लील तस्वीरें भेज रहा था। आरोपी का नाम कृष्ण सिंह जयकुमार सिंह है। मुंबई के भाभा अस्पताल में काम करने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की है। जहां पुलिस बलिया पहुंची और पाया कि आरोपी अपने भाई के फोन से महिला को फोटो भेज रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी के साथ प्रिंस की तलाश में है, जो कि अस्पताल में वार्ड बॉय रह चुका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रिंस को इसी तरह का अपराध करने के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है और इस बार उसने यह सिंह के साथ मिलकर किया। अब इस मामले में पुलिस प्रिंस पर सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में है। मामले में अधिकारी ने कहा कि आरोपी को धारा 509 और और आईटी अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago