बसपा सुप्रीमो मवायती ने अपने पार्टी के लोगो को कड़ा सन्देश देते हुए अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ बयान देना देने वाले बसपा नेता जय प्रकाश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है . बसपा प्रमुख मायावती ने तत्काल प्रभाव से जय प्रकाश को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है. जय प्रकाश बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के पद पर थे.
मायावती ने जय प्रकाश पर कार्रवाई करते हुए कहा, ‘मुझे बसपा राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर जय प्रकाश सिंह के भाषण के बारे में पता चला, जिसमें उन्होंने बसपा की विचारधारा के खिलाफ बात कही है. इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे दलों के नेतृत्व के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी भी की. यह उनकी व्यक्तिगत राय है, जिससे पार्टी सहमत नहीं है. ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी पदों से हटाया जाता है.’
बता दें कि सोमवार को लखनऊ में बसपा कोआर्डिनेटरों की बैठक में जय प्रकाश ने कहा था कि राहुल गांधी अगर अपने पिता पर गए होते तो कुछ उम्मीद भी थी लेकिन वो अपनी मां पर गया. उसकी मां सोनिया गांधी विदेशी है, उसमें विदेशी खून है इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं वो भारतीय राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकता.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…