बलिया में दुर्गा मंदिर बना ‘मोदी मंदिर’ गांववालों ने रखा 9 दिन का वर्त !

नवरात्रि के मौके पर देश भर में जहां श्रद्धालु उपवास,पूजन-अर्चन एवं हवन कर रहे हैं, वहीं यहां बांसडीह नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक उनकी सत्ता में वापसी के लिए उनकी तस्वीर रखकर पूजा और व्रत कर रहे हैं.

मोदी के कुछ समर्थक बलिया जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर बांसडीह स्थित इस मंदिर में मोदी की तस्वीर लगाकर उनको पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए नौ दिन का व्रत रखकर मंदिर में पूजन-अर्चन कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने योगी सरकार से बांसडीह नगर पंचायत का नाम मोदी नगर पंचायत रखने की मांग भी की है. यह मंदिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. मोदी भक्त और भाजपा समर्थक प्रतुल ओझा ने यहां आये पत्रकारों को बताया कि मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये वह प्रार्थना कर रहे हैं.

मंदिर में मोदी की तस्वीर रखकर पूजन अर्चन को उचित ठहराते हुए वह कहते हैं, मोदी जी में वह भगवान देखते हैं. स्थानीय निवासी रमावती देवी ने बताया कि उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार के लिये पिछले नौ दिन से व्रत भी रखा हुआ है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago