पूर्वांचल हाफ मैराथन में बलिया के अनिल ने मारी बाजी, जिले में ख़ुशी का माहोल

गोरखपुर में 21 किलोमीटर लंबी हॉफ मैराथन में बलिया के अनिल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। जिससे जिले में ख़ुशी का माहोल है । बता दें की इस मैराथन का आयोजन  शांति सेवा संस्थान की ओर से क्रांति दिवस पर किया गया था । प्रतियोगिता में बलिया के अनिल कुमार यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, वहीं दूसरा स्थान जौनपुर के वीरेंद्र कुमार वर्मा और तीसरे पायदान पर मिर्जापुर के गणेश कुमार रहे। महिला वर्ग में कुशीनगर की डिंपल सिंह अव्वल रहीं। द्वितीय स्थान अमरोहा की रेनू और मिर्जापुर की ज्योति सिंह को मिला।

मैराथन को मुख्य अतिथि मेयर सीराराम जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 6:30 बजे यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार बाईपास, जीडीए कार्यालय, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज होते हुए वापस यूनिवर्सिटी गेट पर खत्म हुई। दौड़ में हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, मुंबई, देहरादून, बनारस, मिर्जापुर, चुनार, बिहार, पुणे आदि से आए धावकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

वही पुरुष वर्ग में सांत्वना पुरस्कार उत्तराखंड के अर्जुन प्रधान, कुशीनगर के राजकिशोर रावत, बनारस के चंदन भारद्वाज, वहीं महिला वर्ग में गोरखपुर की बबिता निषाद, गोरखपुर की पूजा वर्मा, बनारस की दामिनी सिंह को मिला।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago