Categories: बलिया

बलिया में प्रदर्शनकारियों ने जलाया पीएम मोदी का पुतला, पुलिस ने 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर की FIR

बलिया में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, भीमपुरा में एसआई वरूण कुमार अपने साथियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिकरिया नहर पुलिया पर कुछ लोग नारेबाजी कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके बाद इन लोगों ने गृहमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया, जिससे रोड जाम हो गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो लोग नहीं माने, इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago