जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे की मांग को लेकर धरना

बलिया। भाकपा (माले) ने जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे की तत्काल व्यवस्था करने और डाक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के परिसर में धरना दिया। कार्रवाई न करनेे पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इसके बाद चार सूत्रीय मांगपत्र सीएमएस डॉ. एस प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में भाकपा माले के जिला सचिव लाल साहब राम ने कहा कि डाक्टरों का हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। संयोजक लक्ष्मण यादव ने कहा कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे एवं सीटी स्कैन शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक करोड़ 39 लाख रुपया विगत 10 सितंबर 2018 को बिजली विभाग को दियाथा। इसके बाद भी डिजिटल एक्स-रे चालू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इसमें अस्पताल प्रशासन और विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिवक्ता श्रीराम यादव ने कहा कि मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अशोक पांडेय ने आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल के समय डाक्टर पैसे के चक्कर में अपने-अपने घरों में करीब 10 बजे तक प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माले नेताओं ने मांग किया कि जिला चिकित्सालय में लगे डिजिटल एक्स-रे को तत्काल चालू किया जाय। सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगे। सभी प्रकार सुई व दवाइयां उपलब्ध जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए। समस्त डाक्टरों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू की जाय। चेताया कि एक पखवाड़े के अंदर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से बेमियादी आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago