बलिया नगर पालिका में शुक्रवार को सभासदों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और ईओ व नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। सभासदों को बोर्ड बैठक के लिए सुबह 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन ईओ और अध्यक्ष संत कुमार एक घंटे देर से पहुंचे। बैठक में सभासदों ने ददरी मेले के आय-व्यय का ब्योरा मांगा, लेकिन दोनों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस पर सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में नगर के किसी भी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और नगर पालिका में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
बैठक के दौरान, ईओ ने बोर्ड बैठक की सूचना न होने का एक पत्र चेयरमैन को भेज दिया, जिससे सभासदों में रोष फैल गया। गुस्साए सभासद ईओ के कार्यालय में पहुंच गए, जिससे माहौल tense हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख ईओ और चेयरमैन अपनी गाड़ियों में बैठकर घटनास्थल से निकल गए। सभासद नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की ओर बढ़े, जहां जिलाधिकारी ने नगर विकास सचिव को बोर्ड बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद, सीआरओ और प्रभारी अधिकारी त्रिभुवन की उपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ के साथ सभासदों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभासदों की शिकायतों और मांगों को ध्यान में रखते हुए 18 मार्च को शाम 3 बजे नगर समन्वय बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…