Categories: बलिया

बलिया में बरातियों के साथ मारपीट, दूल्हे के भाई की मौत, दर्जनों लोग घायल

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया। यहां बरातियों के साथ मारपीट हुई और इसमें दूल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। इधर घटना से नाराज लोगों ने बस स्टेशन चौराहा पर सड़क पर बैठककर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ तय थी। तय समय के अनुसार, बरात मुजही से निकल कर चकखान पहुंची। लड़की पक्ष के लोग द्वारपूजा के बाद बारातियों की आवभगत में थे। लड़की के पिता श्रीभगवान के अनुसार, रात करीब 12 बजे गांव के ही अराजकतत्वों ने बरात में आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब घरातियों को हुई तो बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने किसी को भी नहीं छोड़ा।

इसी दौरान रसड़ा थाना क्षेत्र के अथिलापुर गांव निवासी कृष्णा राजभर (17) पुत्र जितेंद्र रिश्ते में दूल्हे के बुआ का लड़का था। वह सहबलिया बनकर आया था, गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में परिजनों व पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात ही में शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। वही अरुण राजभर (14) पुत्र परशुराम निवासी खेमपुर थाना नगरा, मोहित 19 वर्ष, मनीष 20 वर्ष, सागर 19 वर्ष सहित दर्जनों लोग घायल है।

घटना से आक्रोशित वर व वधू पक्ष के लोग शनिवार की सुबह बस स्टेशन चौराहा पर सड़क पर बैठ गए। शव को सिकंदरपुर ले आने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे एसएचओ विकास चंद्र पांडेय व चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने समझा बूझकर शांत कराया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago