रसड़ा- बिजली बिल में गड़बड़ी का आरोप, विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे व्यापारी

रसड़ा। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल ने बताया कि बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर उनका संगठन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि बिजली के बिल में गड़बड़ी से उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं। बिजली कार्यालय में बिल का हिसाब कराने के बाद पूरा पैसा जमा करने के पश्चात भी पुन: अगले बिल में बकाया दिखाया जाता है। इस समस्या को लेकर उपभोक्ता टाउन कार्यालय से हाईिडल दफ्तर तक चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गये हैं। आरोप लगाया कि रसड़ा के नये एसडीओ यहां स्थाई रूप से नहीं रहते हैं। बलिया से यहां आने-जाने से लोगों का इनसे मिलना मुश्किल होता है। गोयल ने यह भी बताया कि नये एसडीओ यहां पहले रह चुके एसडीओ के हिसाब को नहीं मान रहे हैं और उपभोक्ताओं पर धौंस जमा रहे हैं। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago