बलिया में भी गूंजी सोनभद्र हत्याकांड के ख़िलाफ़ आवाज़, कांग्रेसियों ने किया सड़क जाम

बलिया। सोनभद्र के घोरावल में जमीन के विवाद में दस लोगों की हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेेस महासचिव प्रियंका बाड्रा की मिर्जापुर में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गड़वार तिराहा पर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कांग्रेस जनों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मौके पर जा रही प्रियंका को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। कांग्रेसी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के कांग्रेसियोें को समझाकर जाम समाप्त कराया।विज्ञापनजाम स्थल पर युवा कांग्रेेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर व झारखंड प्रभारी जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका बाड्रा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है।

सोनभद्र में एक साथ 10 व्यक्तियों की हत्या प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का परिचायक है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने में पूरी तरह विफल है।


वहीँ कांग्रेस के आलवा अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली के उम्भा गांव में 13 गोंड लोगों की हत्या एवं 25 लोग घायल हुए।

मांग किया कि आरोपियों के विरुद्घ तत्काल कार्रवाई की जाय। अन्यथा विशाल प्रदर्शन करने के लिए संगठन बाध्य होगा। इस मौके पर बंधू गोंड, घूरा प्रसाद, हरिहर प्रयाद आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago