फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा निवासी 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। सरेआम घर में घुसकर हुई हत्या के तीन दिन बाद तक भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर इलाके के लोग खौफ में हैं।
पुलिस अभी कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन कुछ सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस उमेश के उन संपर्कों को भी खंगाल रही है जो उससे जमीन के कारोबार में जुड़े हैं। जमीन कारोबार के अलावा हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
बता दें की उमेश की बुधवार रात निर्माणाधीन मकान के सामने गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उमेश कुछ समय से जमीन के कारोबार में जुड़ा था उसने अच्छा पैसा कमाया था। मृतक काफी मिलनसार व्यक्ति था। ऐसे में उसकी हत्या कई सवालों को जन्म दे रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…