बलिया। उत्तर प्रदेश यूथ पुरुष टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी बलिया के नरहीं निवासी नीरज राय को मिली है। टीम भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के तत्वावधान में रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आगामी 11 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ’23वीं राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैम्पियनशिप’ में भाग लेने वाली है। बता दें नीरज राय वॉलीबॉल एसोसिएशन बलिया की तदर्थ समिति के सदस्य हैं और बेसिक शिक्षा परिषद में प्रधानाध्यापक के पद तैनात हैं। जिन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने नीरज राय को नामित किए जाने की सूचना दी है।
गौरतलब है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के समन्वय से उत्तर प्रदेश यूथ पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 अप्रैल तक स्पोर्ट्स स्टेडियम पीलीभीत में संचालित हो रहा है। जहां से चयनित वॉलीबॉल टीम 10 अप्रैल को रुद्रपुर के लिए रवाना होगी।वहीं नीरज राय को मैनेजर बनाए जाने पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन का आभार जताया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…