बलिया- वादा तो वाई-फाई का था विधायक जी! आप के इलाके में सामान्य सेवा भी ठीक नहीं

बलिया  में आज से  ठीक दो महीना पहले तीन मार्च को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बस स्टैंड के मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया था । इस समारोह के मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री व दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंच से घोषणा की थी कि द्वाबा क्षेत्र के गांवों को वाई-फाई से जोड़ा जाएगा। उस ऐलान के बाद युवाओं को बड़ी आस जगी लेकिन दो महीने इंतजार में ही कट गए। अब तो युवाओं को घोषणा पर भरोसा भी नहीं हो रहा है। इसकी वजह यह कि वाई-फाई की सुविधा मिलना तो दूर, सामान्य सेवा भी बदहाल हो गयी है।

बैरिया कस्बे के सन्तोष तिवारी, देशदीपक सिंह का कहना है कि मंत्री जी की घोषणा से उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र में वेंटिलेटर पर चल रहे दूरसंचार सेवा में सुधार होगा। लेकिन स्थिति बद से बदतर है। बीएसएनएल के मोबाइल का नेटवर्क थोड़ी-थोड़ी देर के बाद गायब होता रहता है। कॉल ड्राप की समस्या आम है। रानीगंज बाजार के दुकानदार लखन जी, रियाज अंसारी का कहना है कि मंत्री जी ने ग्रामीण इलाकों को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा की थी लेकिन दो महीने बाद भी गांवों में यह सुविधा मिलना तो दूर, बैंकों में भी लिंक फेल होना रोज की बात हो गयी है। तत्काल टिकट बुक करना तो और भी मुश्किल है। बीएसएनएल से जुड़े लोग मजबूर होकर दूसरी कम्पनियों के सिम ले रहे हैं।

क्षेत्रीय युवाओं ने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तीन मार्च को तीन वायदे यहां के लोगों से किए। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का ठहराव एक पखवाड़े के भीतर शुरू होने की घोषणा की थी। वह भी पूरा नहीं हुआ। गंगा उस पार नौरंगा, नवका टोला समेत दर्जनभर गांवों में डाकघर खोलने व वाई-फाई से गांवों को जोड़ने की घोषणाएं भी अब तक हवा में ही हैं।

साभार- हिंदुस्तान

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago