बलिया के प्रोफ़ेसर के.एन.सिंह बनें बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

बलिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। गुरुवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी गई। प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह को केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार, गया का कुलपति नियुक्त किया गया है। बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कुल 22 पद वाइज चांसलर के खाली पड़े थे, इनमें से 12 वीसी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। बर्रेबोझ गांव निवासी उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रहे और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह को

केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार, गया का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह जानकारी होने पर उनके गांव सहित जनपद के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। वह प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय की भी कमान संभाल चुके हैं। प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह जिले के स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह के प्रबंध समिति के संरक्षक रह चुके हैं। उन्हें गया केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने पर महाविद्यालय में भी मिठाई बांटी गईं। प्रबंधक शंकर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

प्रो. सिंह ने 1987 में बतौर प्रवक्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। 2006 से उन्होंने प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने एनएसएस को-आर्डिनेटर, एनसी हास्टल के वार्डेन, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य के अलावा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कई पदों पर अपनी सेवाएं दी है। वह रूरल इकोडेवलेपमेंट गोरखपुर एंड एसोसिएशन आफ नार्थ इंडियन ग्राफिक जियोग्राफर्स के महासचिव भी हैं।

कई पुस्‍तकें लिख चुके हैं प्रो.सिंह– प्रो. सिंह ने 14 पुस्तकें लिखी हैं। उनके मार्गदर्शन में 60 रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए पुणे की डेक्कन एसोसिएशन आफ ज्योग्राफर ने 2014 में उत्कृष्ट शिक्षक के लिए सम्मानित किया है। यहां कुलपति पद पर रहते हुए उन्होंने कई नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी। साथ ही छात्रहित में कई अहम निर्णय लेते हुए जेल में बंद कैदियों और किन्नरों को मुफ्त में पढ़ाई देने का अहम निर्णय भी लिया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago