Categories: बलिया

प्रो. कुमुद शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष बनी, बलिया से है खास रिश्ता

प्रोफेसर कुमुद शर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे बलियावासियों और साहित्य जगत वर्ग में हर्ष व्यापात हैं।

प्रोफेसर कुमुद शर्मा बलिया के भगमलपुर निवासी ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात कथाकार स्व अमरकांत के पुत्र अरुण वर्द्धन की पत्नी है। उनकी उच्च शिक्षा MA, PHD इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। इसके बाद रांची विश्वविद्यालय उन्होंने डीलिट की उपाधि हासिल की।दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पीयूष कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रो कुमुद शर्मा तीसरी महिला विभागाध्यक्ष बनी हैं। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में हिन्दी विभाग के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेसर कुमुद शर्मा को विभागाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रो. कुमुद शर्मा का नाम साहित्य जगत में मशहूर है। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जो देश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती हैं। उन्हें भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार एवं प्रेमचन्द रचनात्मक लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रो. कुमुद शर्मा के निर्देशन में तमाम शोधार्थियों ने एमफिल एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। प्रो. कुमुद शर्मा के विभागाध्यक्ष नियुक्त होने की पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, केएम पांडेय, दिग्विजय सिंह, काशीनाथ जायसवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago