जिला अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के नाम पर पैसा वसूली के मामले में अब जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम की ओर से जारी पत्र में प्रकरण की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिन के अंतर अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। मामले में अस्पताल प्रशासन ने वसूली वाले दिन ओटी में तैनात नेत्र सर्जन और कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। हालांकि चिकित्सक ने स्पष्टीकरण दिया है कि उनका वसूली करने वाले व्यक्ति से किसी भी प्रकार का संंबंध नहीं है।
मैंने कई बार मना किया,पैसे देने में खुद का असमर्थ बताया लेकिन फिर भी कर्मी के द्वारा दबाव बनाया गया और मजबूर होकर पीड़ित को 1 हजार रुपये देना पड़े। इस मामले में पीड़ित परिवार ने डीएम से शिकायत की। वहीं सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…