प्रियंका गाँधी आज कल बहुत चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका काफी सालों ने अपने भाई राहुल गाँधी और अपनी माँ सोनिया गाँधी की सीटों तक ही सीमित थी लेकिन अब वह सक्रीय राजनीति में उतर आई हैं। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। जैसे ही यह खबर सामने आई कि प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है वैसे ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। अब यह बात साफ हो चुकी है कि लोकप्रियता के मामले में प्रियंका गाँधी अपने भाई राहुल गाँधी या सोनियां गांधी से पीछे नहीं है।
इंडिया टीवी द्वारा एक सर्वे कराया गया। इस सर्वे में पूछा गया कि अगले लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम पद के लिए यूपी वाले किसे बेहतर मानते है। राहुल गाँधी को या फिर उनकी बहन प्रियंका गाँधी को। ऐसे में जैसा की उम्मीद जताई जा रही थी वैसा ही हुआ और 45.71 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी को अपनी पहली पसंद बताया है। हालाँकि 39.95 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए राहुल गाँधी का नाम लिया है। बाकी के लोगों ने इसका को जवाब ही नहीं दिया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने आपस में गठबंधन कर लिया है। ऐसे में जब गठबंधन के समर्थकों से राहुल या प्रियंका को लेकर सवाल पूछा गया तो 52.00 फीसदी लोगों ने प्रियंका का नाम लिया और 35.76 फीसदी लोगों ने राहुल गाँधी को बेहतर बताया। वहीँ जब इसमें मोदी का नाम भी शामिल किया गया तो यूपी के 47.36 फीसदी मतदाताओं ने पीएम के तौर पर मोदी को अपनी पहली पसंद बताया। इसके बाद दूसरे नंबर पर रही प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी 16.71 फीसदी लोगों के साथ तीसरे नंबर पर चले गये। चौथे नंबर पर लोगों ने मायावती का नाम लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…