Categories: Uncategorized

सोनू निगम को लेकर आई बुरी खबर, बॉलीवुड में शोक की लहर…

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम बुरी तरह बीमार पड़ गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर दी है और अपनी दो फोटो भी शेयर की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने सी फ़ूड खा लिया है जिसकी वजह से उनकी ऐसी हालत हो गई है। उन्होंने साथ में यह भी लिखा है कि अगर वक़्त परवाह अस्पताल नहीं आते तो कुछ भी हो सकता था और परेशानी और भी बढ़ सकती थी। बताया जा रहा है कि उन्हें एलर्जी की परेशानी हो गई है। इलाज के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि उनकी आँखों में सूजन आ गई है। हालाँकि अब खुद सोनू निगम ने लिखा है कि अब वह ठीक हैं। साथ ही उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि कभी भी किसी चीज़ को अनदेखा नहीं करना चाहिए और अगर कोई परेहानी महसूस हो तो फौरान डॉक्टर के पास जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है मेरे मामले में उन्हें सी फूड से एलर्जी हुई। उन्होंने कहा है कि अगर मैं सही वक़्त पर अस्पताल नहीं पहुँचता तो उनके श्वासनली में भी परेशानी बढ़ सकती थी और वहां भी सूजन आ सकती थी। उन्होंने कहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्क त हो सकती है।

आपको बता दें कि जैसे ही यह खबर सामने आई है सोशल मीडिया पर मौजूद सोनू निगम के फैन्स काफी ग़मगीन हो गए और उनके जल्द से जल्द स्वाथ्य होने की कामना कर रहे हैं। हालाँकि अब सोनू निगम की हातल बेहतर बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोनू निगम के जल्द ठीक होने को लेकर पोस्ट की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago