सलेमपुर- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ0 राजेश मिश्रा के समर्थन में सभा एवं रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो0 सतीश राय ने मंगलवार को श्रीमती वाड्रा के कर्यक्रमों की जानकारी देते हुए संवादाताओं को बताया कि वह अपराह्न करीब डेढ़ बजे विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगी।
कुछ समय बाद सलेमपुर के लिये प्रस्थान करेंगी और वहां चुनाव सभा को सम्बोधित करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे बाबतपुर हवाई अड्डा आएंगी।
हवाई अड्डे पर करीब एक घंटे का उनका समय रिजर्व रखा गया है। बाबतपुर से करीब साढ़े चार बजे प्रस्थान कर वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आयेंगी, जहां लंका के सिंह द्वार स्थित मालवीय प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद ‘भव्य रोड शो’ शुरू करेंगी। सिंह द्वार पर उनका संक्षिप्त सम्बोधन हो सकता है।
बता दें की सलेमपुर सीट पर 1984 के बाद कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीत नहीं सका है. हालांकि कई बार कांग्रेस यहां दूसरे नंबर पर जरूर रही है। इस बार कांग्रेस ने वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा पर दांव खेला है. राजेश मिश्रा ब्राह्मण और सवर्ण मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। इसके अलावा उनकी नजर दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर भी है. कांग्रेस से राज बब्बर और पीएल पुनिया ने सलेमपुर में राजेश मिश्रा को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…