प्रियंका गाँधी का सलेमपुर दौरा, सभा को करेंगी करेंगी संबोधित

सलेमपुर- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ0 राजेश मिश्रा के समर्थन में सभा एवं रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो0 सतीश राय ने मंगलवार को श्रीमती वाड्रा के कर्यक्रमों की जानकारी देते हुए संवादाताओं को बताया कि वह अपराह्न करीब डेढ़ बजे विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगी।

कुछ समय बाद सलेमपुर के लिये प्रस्थान करेंगी और वहां चुनाव सभा को सम्बोधित करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे बाबतपुर हवाई अड्डा आएंगी।

हवाई अड्डे पर करीब एक घंटे का उनका समय रिजर्व रखा गया है। बाबतपुर से करीब साढ़े चार बजे प्रस्थान कर वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आयेंगी, जहां लंका के सिंह द्वार स्थित मालवीय प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद ‘भव्य रोड शो’ शुरू करेंगी। सिंह द्वार पर उनका संक्षिप्त सम्बोधन हो सकता है।

बता दें की सलेमपुर सीट पर 1984 के बाद कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीत नहीं सका है. हालांकि कई बार कांग्रेस यहां दूसरे नंबर पर जरूर रही है। इस बार कांग्रेस ने वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा पर दांव खेला है. राजेश मिश्रा ब्राह्मण और सवर्ण मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। इसके अलावा उनकी नजर दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर भी है. कांग्रेस से राज बब्बर और पीएल पुनिया ने सलेमपुर में राजेश मिश्रा को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago