बलिया जेल में कैदियों ने फिर काटा बवाल, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

बलिया जिला जेल में एक बार फिर कैदियों ने जमकर हंगामा किया। जिसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर और सिटी मजिस्ट्रेट नागेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जेल से तीन कैदियों के ट्रांसफर होने और बीते दिनों कैदियों के पास से मोबाईल और चार्जर बरामद होने से जुड़े मामले को लेकर हंगामा हुआ। फिलहाल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। खबर पाकर मौके पर पहुंचे  पुलिस कप्तान रामकरन नैय्यर तथा सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने स्थिति को संंभाला।

अधिकारियों के साथ अधिक मात्रा में पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद थे। जेल पर कुछ ही देर में शहर कोतवाल एवं सीओ नगर समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। जिला कारागार में बीते दिनों हुई छापेमारी में मोबाइल और चार्जर बरामद किए जाने के बाद से कैदी नाराज चल रहे थे। इसी बीच तीन कैदियों का गैरजनपद तबादले की सूचना आग में घी का काम किया। मंगलवार को सायंकाल खाना खाने से पूर्व कैदी एकाएक उग्र हो गए और जेल परिसर में उत्पाद मचाने के साथ ही तोडफ़ोड़ शुरू कर दिया।

कैदियों को नियंत्रण से बाहर होते देख पहले पगली घंटी बजाई गई। इसके बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल घटनाकी सूचना डीएम और एसपी को दी। एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने तथा उनकी समस्या सुनने के काफी देर बाद कैदी किसी तरह शांत हुए। इसके बाद जेल पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाकर देर रात अधिकारी वहां से वापस हुए। हांलाकि की अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। कैदियों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि मामले पर अब तक पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि जिला कारागार में निरूद्ध तीन बन्दियों को अन्य कारागार में स्थानान्तरित करने की कार्रवाई शासन स्तर से हुई है। दो दिनों पहले जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया था, जिसके सम्बन्ध में शासन में भेजी गयी आख्या के आधार पर यह कार्रवाई हुई।  जिला कारागार में निरूद्ध बंदी चंदन राय पुत्र विनय राय को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़, अभिषेक यादव उर्फ खुद्दी पुत्र राजेंद्र यादव को केंद्रीय कारागार बरेली व शेरा कुंवर पुत्र विक्रय कुंवर को जिला कारागार कासगंज भेजा गया है। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago