बलिया। रसड़ा क्षेत्र में फीस के लिए छात्र को प्रताड़ित करने के मामले में कार्रवाई हुई है। मिशन रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सिटी स्कूल में फीस के लिए कक्षा एक के छात्र को प्रताड़ित करने पर प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्कूल प्रबंधक प्रद्युमन वर्मा, शिक्षिका अफ्साना उर्फ रानी अभी फरार हैं।
बता दें नगर के पुरानी मस्जिद निवासी छात्र की माता रहिमा खातून ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 जनवरी को उनके बेटे अयाज अख्तर को बकाया फीस नहीं ले जाने पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य और कक्षा शिक्षिका ने लगभग चार घंटे तक दोनों हाथ ऊपर कराकर बेंच पर खड़ा कर दिया।
ब्लड सर्कुलेशन रुक जाने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे पैरालाइज का शिकार बता दिया। उसका उपचार अभी गोरखपुर से चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गिरफ्तारी की। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…