बलिया- ग़रीबों की थाली से पहले ही ग़ायब हुई दाल और सब्ज़ी अब मध्यम वर्ग के लोगों को भी नहीं नसीब!

बिल्थरारोड डेस्क :  कोविड-19 के इस दौर में जहां लोगों के समक्ष रोजी रोजगार का संकट बढ़ गया है वही दिन प्रतिदिन बढ़ते सब्जियों के दाम ने जले पर नमक का काम किया है। दाल- रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ का भजन भी आज के दौर में बेमानी सी हो गई है। ₹90 की बिकने वाली दाल जहां 130 तक पहुंच गई है वहीं सब्जियों के दाम आसमान चूम रहे हैं।

इसके चलते गरीबों के साथ ही मध्यम वर्ग के भी थाली से दाल व सब्जी दूर हो चले हैं। बाजार में जहां का सब्जियों का राजा आलू ₹35 में बिक रहा है वहीं हरी सब्जियों का कहना ही क्या? जिस सब्जी को लोग बहुत पसंद से नहीं खाते वह भी आजकल 50 से कम नहीं है। नगर में इस समय आलू जहां ₹35 बिक रहा है वही बैगन 50, लौकी 40, करेली 60, फूल गोभी 100, भिंडी 50, पत्ता गोभी 60, प्याज 45, मिर्चा 120, पपीता 40, परवल 80, बोडो़ ₹70, कोहड़ा ₹30 तथा चौराई का साग भी ₹30 किलो है।

विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए काढ़ा बनाने में प्रयोग आ रही अदरक भी ₹120 तक पहुंच आसमान छू रही है। एक तरफ लोग दिन प्रतिदिन अपनी गिरती आर्थिक स्थिति से परेशान हैं वहीं सब्जियों और दालों के बढे़ मूल्य ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है। सब्जी दुकानदार आबिद अली ने बताया कि ग्राहक आते हैं और सब्जियों को दाम पूछ कर के आगे बढ़े चले जाते हैं और जाते-जाते यह कहते हैं इससे अच्छा तो रोजाना सोयाबीन सस्ता रहेगा।

निलेश मद्धेशिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago