बलिया का विद्युत विभाग जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 33 करोड़ से कुल आठ नए विद्युत उपकेंद्र बनाने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग के द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। आचार संहिता के बाद इस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने ही विभाग काम शुरु करेगा।
विभाग ने इस काम को पंचवर्षीय योजना में शामिल किया गया है, यानि कि इनका काम वर्ष 2025-26 तक पूरा हो पाएगा। इन 8 नए उपकेंद्र को बनाने के लिए विभाग ने पहले सर्वे कराया था, जिसमें पाया गया कि जिले के कई ऐसे इलाके हैं जहां विद्युत उपकेंद्र को लंबी दूरी तक बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। इसके चलते तारों की लंबाई अधिक होने के कारण लाइन लॉस भी अधिक होता है।
इस सर्वे के बाद विभाग ने इस कमी को दूर करने के प्रयास किए लेकिन ये काम भी पूरा नहीं हो पाया। अब विभाग ने बिजली आपूर्ति समस्या के स्थायी हल के लिए अलग अलग स्थानों पर आठ नए विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में एक, द्वितीय में चार, तृतीय में दो व चतुर्थ के क्षेत्र में एक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे उपकेंद्रः विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में माधोपुर, द्वितीय के क्षेत्र में जिगिरसड़, माल्देपुर, भरौली व सागरपाली में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड तृतीय के क्षेत्र में पुरुषोत्तम पट्टी व चोगड़ा तथा चतुर्थ के क्षेत्र में लालगंज में निर्माण का प्रस्ताव है।
चूंकि इतनी बड़ी संख्या में उपकेंद्र लगाने हैं, ऐसे में काम मुश्किल भरा होगा। लिहाजा विभाग ने उपकेंद्र लगाने के काम को विभिन्न चरणों में बांट लिया है। इसके अनुसार पहले चरण में जिगिरसड़, पुरुषोत्तम पट्टी व लालगंज में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा द्वितीय चरण में माल्देपुर, भरौली व चोगड़ा तथा तृतीय चरण में माधोपुर व सागरपाली में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव है।
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि जिले में आठ नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सभी आठ उपकेंद्र पंचवर्षीय योजना में हैं। निर्माण पर कुल 33 करोड़ खर्च होने की संभावना है। शासन से स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…