Categories: बलिया

बलिया में ददरी मेले की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने निविदाएं मंगाई, 8 नवंबर को लगेगी बोली

बलिया में कार्तिक पूर्णिया स्नान के साथ ददरी मेले का शुभारंभ हो जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है। मेला क्षेत्र में विशेष तैयारियों के बीच नंदीग्राम पशु मेला भी शुरू हो गया है। इसमें बिहार और अन्य राज्यों ने पशुओं को लाया जा रहा है।

वहीं, मेले के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पार्किंग स्टेंड, तहबाज़ारी, लकड़ी बाजार और गद्दा बाजार की शुल्क वसूली के लिए निविदाएं मंगाई है। इन निविदाओं को 8 नंबवर तक प्राप्त किया जा सका है। ददरी मेला परिसर स्थित कार्यालय से फार्म कीपर से निविदा फार्म प्राप्त किया जा सकता है। 8 नवंबर को दोपहर 3 बजे बोली लगाई जाएगी। इसका आयोजन प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय के समक्ष किया जाएगा।

इस बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और फार्म 5 की रसीद की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। सभी मोहरबंद निविदाएं 8 नवम्बर को अपर जिलाधिकारी (भू एवं राजस्व) बलिया कार्यालय में सील्ड बॉक्स में जमा करनी अनिवार्य है।

प्रशासन ने यह भी कहा कि बोली के अधिकतम धनराशि के टेंडर दाता को बोली के 25 प्रतिशत के साथ एक सप्ताह के भीतर 50 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। शेष राशि कार्य शुरू करने से पहले बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से या ऑनलाईन बैंकिंग से नगर पालिका परिषद के खाते में जमा करनी होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago