गाजीपुर- बलिया से लेकर बिहार सीमा तक 4-लेन हाईवे बनाने की तैयारी, एनपीजी में रखा गया प्रस्ताव!

नई दिल्ली: लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने के इरादे से गाजीपुर- बलिया से लेकर उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा तक 4-लेन हाईवे का निर्माण किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहर लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए इस हाईवे का प्लान किया गया है। इसके निर्माण से लखनऊ- पटना के बीच अभी तुलना में प्रतिघंटा 3.5 किलोमीटर कम सफर करना होगा। वहीं, सड़क मार्ग से दक्षिण बिहार से दिल्ली आना भी काफी आसान हो जाएगा।पीएम गतिशक्ति के नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप में रखा प्रस्ताव– पीएम गतिशक्ति कार्यक्रम के तहत काम करने वाले नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। एनपीजी सभी प्रमुख मंत्रालयों के सचिव स्तरीय अधिकारी शामिल है और उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) इसका संयोजक है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और उत्तराखंड के काशीपुर इलाके के 2-लेन सड़क को 4-लेन में अपग्रेड करने का भी प्रस्ताव रखा गया। एनपीजी का मानना है कि सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन, यातायात में आसानी भूमि अधिग्रहण और मल्टीमॉडल यातायात के साधनों को प्रोत्साहित करने के लिए ये तीनों ही परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

दक्षिण बिहार से दिल्ली सड़क मार्ग से आना होगा आसान– एनपीजी के मुताबिक गाजीपुर- बलिया – उत्तर प्रदेश – बिहार सीमा हाईवे बनने से दक्षिण बिहार से दिल्ली की दूरी कम हो जाएगी। बक्सर के पास गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण हो रहा है जिससे दक्षिण बिहार और दिल्ली के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। लखनऊ डिफेंस कारिडोर को भी इस हाईवे से मदद मिलेगी। एनपीजी के मुताबिक भारत नेपाल सीमा के पास रणनीतिक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पलिया – शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ बाईपास को 4-लेन में बदलने का प्रस्ताव है। इससे बरदोई नेशनल पार्क तक जाना आसान हो जाएगा और माल की ढुलाई में भी मदद मिलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बाईपास को 4-लेन में बदलने का प्रस्ताव है जो बांग्लादेश-भारत भूटान के बीच ट्रेड रूट का काम करेगा और जिम का पार्क पहुंचना आसान

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago