बलिया में मेडिकल कॉलेज स्थापना को लेकर तैयारी जोरों पर है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जिला अस्पताल का चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को इसके लिए जिला अस्पताल और आसपास की भूमि पैमाइश कराई गई और नजरी नक्शा को पौध तैयार किया गया। बलिया में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी है।
जनपद में पांच को कुछ कार्यक्रमों डिप्टी सीएम कृजेश पाठक के साथ ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आ रहे हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर मुहर लग सकती है। शासन की ओर से बलिया मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की गई है।
जनपद में पांच नंवबर को कुछ कार्यक्रमों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन होना है। मेडिकल कॉलेज को लेकर विशेष रूप से उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आ रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्र में लेखपालों पैमाइश में जुटे रहे। इस दौरान दिशा निर्देशन के लिए सीआरओ अनिल अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…