Categories: बलिया

बलिया – कायाकल्प टीम ने सीयर अस्पताल को परखा, डॉक्टर्स- कर्मचारियों का लिया इंटरव्यू

बलिया। बेल्थरारोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में सुविधाओं का कायाकल्प योजना के तहत डॉक्टर्स की टीम ने अस्पताल की सुविधाओं को परखा। इतना ही नहीं टीम ने अस्पताल के डॉक्टर्स और कर्मचारियों का इंटरव्यू भी लिया।

टीम में शामिल डिविजनल कंसल्टेंट डॉ संजय प्रियदर्शी ने बताया कि एक चेकलिस्ट के तहत यह देखते हैं कि अस्पताल में क्या उपलब्ध हैं और क्या कमियां हैं। इसके तहत सीएचसी सीयर में मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं को परखा गया। साथ ही एक पार्ट इंटरव्यू का भी होता है जिसका मकसद यह जानना होता है कि स्टाफ की ट्रेनिंग कैसी रही और उन्हें जानकारी कितनी है।

साथ ही बताया कि लेबर रूम में तैनात कर्मचारियों का इंटरव्यू काफी अच्छा रहा। कहा कि इंटरव्यू के स्तर पर स्टाफ को और मेहनत की आवश्यकता है। जानकारी दी कि अस्पताल की जो कमियां थीं, उसे अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह को बता दी गई है तथा उसे सुधारने को कहा गया है। फिलहाल अधीक्षक की अगुवाई में यहां अच्छा काम हुआ है।

इस दौरान जब अस्पताल की कमियों के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिससे अस्पताल की कमियों और अच्छाईयों को देखते हुए इसके लिए नम्बर निर्धारित होंगे। बताया कि टीम में उनके साथ डाॅ मिथिलेश रस्तोगी भी शामिल रहे जो मऊ में अस्पताल मैनेजर हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago