बलिया में मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर जोरों पर तैयारी, डीएम ने कही ये बात !

बलिया में मेडिकल कॉलेज स्थापना को लेकर तैयारी जोरों पर है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जिला अस्पताल का चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को इसके लिए जिला अस्पताल और आसपास की भूमि पैमाइश कराई गई और नजरी नक्शा को पौध तैयार किया गया। बलिया में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी है।

जनपद में पांच को कुछ कार्यक्रमों डिप्टी सीएम कृजेश पाठक के साथ ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आ रहे हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर मुहर लग सकती है। शासन की ओर से बलिया मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की गई है।मुख्यमंत्री योगी बलिदान दिवस पर अपने दौरे के दौरान मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को यहां विशेष रूप से लेकर आए थे और उन्हें बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापन की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएम के देर के बाद जिला प्रशासन की ओर से पुरानी जेल को भूमि पर मेडिकल कालेज को स्थापना के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल को भी जोड़ा जाएगा।

जनपद में पांच नंवबर को कुछ कार्यक्रमों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन होना है। मेडिकल कॉलेज को लेकर विशेष रूप से उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आ रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्र में लेखपालों पैमाइश में जुटे रहे। इस दौरान दिशा निर्देशन के लिए सीआरओ अनिल अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे।इस संबंध में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि प्रमुख सचिव के आगमन पर मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा होनी है। मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल को भी इन्क्ल़ूड किया जाना है। इसलिए पैमाइश कर इसका नजरी नक्शा तैयार किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago