Categories: बलिया

असलहा व्यापारी सुसाइड केस में बड़े एक्शन की तैयारी, खुफिया टीम आरोपियों की खंगाल रही कुंडली

बलिया। असलहा व्यापारी सुसाइड केस में लगातार एक्शन देखने को मिल रहा है। आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। आरोपियों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की अवैध संपत्ति, आपराधिक इतिहास की जांच अंदरखाने में चल रही है। दिल्ली और लखनऊ की 3 सदस्यीय खुफिया टीम आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी है।

बता दें मंगलवार को टीम ने गोपनीय तरीके से तहसील, निबंधन कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में फाइलों को खंगाला। शहर के कई मोहल्ले में काफी सक्रिय रही। सभी की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। उसे सीधे गृह मंत्रालय को सौंपेंगे।

असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक लाइव वीडियो के आखिरी शब्द में मोदी और योगी से न्याय की गुहार लगाई । घटना को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्हीं के निर्देशों पर कार्रवाई चल रही है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई की अंदेशा है।

जिला प्रशासन ने नामजद आरोपी अजय सिंह सिंघाल, पूना सिंह, शैलेंद्र सिंह और हनुमान सिंह सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसका समय बुधवार यानि आज खत्म हो रहा है। पूना सिंह के आवास में रहने वाले किराएदार प्रशासन की चेतावनी के बाद घर खाली कर शिफ्ट हो रहे हैं। सिंघाल नगर में रहने वाले लोग जमीन और मकान की पत्रावली के लिए तहसील और नगरपालिका के चक्कर लगा रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि सूदखोरों की कुंडली खंगाली जा रही है। प्रशासनिक और राजनीतिक गठजोड़ की भी जांच हो रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बावजूद कार्रवाई चलती रहेगी। आरोपियों के पुराने मुकदमे की फाइलों की खोज चल रही है। बड़ी कार्रवाई तय है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago