अग्निवीर भर्ती परीक्षा में युवाओं को ठग रहे बलिया निवासी नायब सूबेदार गिरफ्तार

लखनऊ। अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर युवाओं को ठग रहे नायब सूबेदार को एसटीएफ ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 अभ्यर्थियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जब से अग्निवीर भर्ती परीक्षाएं शुरू हुई हैं, तब से वह अलग-अलग जिलों में जाकर युवाओं को जाल में फंसाकर उनसे ठगी कर रहा था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ के एएसपी अमित कुमार नागर ने बताया कि सोमवार रात को पवनपुरी, आशियाना निवासी योगेंद्र सिंह को पकड़ा गया। योगेंद्र 15 जाट बटालियन में नायब सूबेदार है और लद्दाख में तैनात है। वह मूलरूप से बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्बर गांव का रहने वाला है।

शैक्षणिक दस्तावेज जब्त कर वसूलता था रकम

अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाला नायब सूबेदार योगेंद्र सिंह दबाव बनाकर भी अभ्यर्थियों से वसूली करता था। जिन अभ्यर्थियों को जाल में फंसाता था, उनके सभी शैक्षणिक दस्तावेज अपने पास रख लेता था चयन होने या न होने पर वह उन सभी अभ्यर्थियों से रकम लेता था। जो रकम देने से मना करते थे, उनके दस्तावेज वापस नहीं करता था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago