विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कोविड की वजह से बलिया में बढ़ाई जाएगी बूथों की संख्या

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर कवायद तेज हो गई है। अब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा। पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ होता था। कोरोना से बचाव के लिए इस बार बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकी सोशल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। चुनाव में मतदान के लिए बूथों की संख्या बढ़ाने से भीड़ कम होगी। साथ ही मतदान प्रक्रिया भी जल्द खत्म हो जाएगी।

लोगों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही प्रशासन को कोविड-19 के नियमों का पालन कराने में सहूलियत होगी। चुनाव आयोग के निर्देश को अमली जामा पहनाने में प्रशासनिक अमला जुट गया है। चुनाव कार्यालय ने बूथों की स्थिति की रिपोर्ट सभी तहसीलों से विधान सभावार मांगी है। जिले में बलिया नगर, फेफना, बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड और रसड़ा विधानसभा क्षेत्र हैं। अभी तक 2 हजार 566 बूथों पर मतदान होता था। इन बूथों पर 1500 से अधिक मतदाता थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 की संख्या में बूथ बढ़ जाएंगे। 

इस तरह जनपद में लगभग 350 बूथों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारी भौतिक सत्यापन करेंगे। इसकी रिपोर्ट 17 अगस्त तक मुख्यालय पर सौपेंगे। जिला निर्वाचन के प्रधान सहायक अख्तर अहमद अंसारी का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों से 1200 मतदाताओं पर बनने वाले बूथों के संबंध में भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई है। बूथों के बढ़ने से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 बूथ बढ़ने का अनुमान है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago