बलिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत भ्रष्टाचार करने का मामला उजागर हुआ है। बिना काम के ही लाखों का भुगतान कर दिया गया। और मामले की जांच के बाद सचिव रविद्र नाथ और उदवन छपरा के भूपेश कुमार को निलंबित कर दिया है।जिला अधिकारी ने दोनों से गबन की राशि वसूलने औ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला बेलहरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेपुरा और उदवन छपरा का है। जहां बिना काम कराए ही लाखों का भुगतान हो गया है।
ग्रामीणों की शिकायत पर अपर आयुक्त मनरेगा, ग्राम विकास व आजमगढ़ के प्रविधिक परीक्षक की टीम ने स्थलीय जांच की थी। इस दौरान सामने आया कि नाली-खड़ंजा के नाम पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई थी। रेपुरा में 2.95 लाख व उदवन छपरा में 78 हजार रुपये गबन का मामला सामने आया है। टीम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों सचिवों को निलंबित किया गया है। सचिव भूपेश कुमार को हनुमानगंज ब्लाक से संबंद्ध किया गया है।
सचिवों के निलंबन से विभाग में हड़कंप मचा है। एक दिन पहले हल्दी में सचिव संजय सिंह को सस्पेंड किया गया था। यहां पंचायत भवन के लिए सामानों की खरीद व अन्य व्यवस्थाओं सहित सामुदायिक शौचालय के निर्माण के नाम पर 35.58 लाख रुपये का भुगतान कराया गया था। शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। स्थलीय निरीक्षण में सामान नहीं मिले, पुराने हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाया गया था और शौचालय भी अधूरा मिला। टीम की रिपोर्ट पर जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने सचिव को निलंबित कर दिया
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…